मोहम्मद सिराज ने अपने तीसरे ओवर में रहाणे को बोल्ड आउट कर टी20 क्रिकेट में अपने 200 विकेट पूरे कर लिए। सिराज इस सत्र में शानदार फॉर्म में हैं। वे अब तक 14 विकेट चटका चुके हैं। वहीं, केकेआर ने गुजरात के विरुद्ध मैच में एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली। वह घरेलू मैदान में 100 मैच खेलने वाली आईपीएल की दूसरी टीम बन गई है। इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने घरेलू मैदान में 100 मैच खेले हैं।
कोलकाता के 248 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात के लिए कप्तान शुभमन गिल ने कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 33 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा और इसी के साथ सीजन में 500 रन भी पूरे कर लिए। इससे पहले साई सुदर्शन भी चोटिल हो गए और उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर जाना पड़ा। तीसरे नंबर पर बैटिंग के लिए आए निशांत सिंधु एक रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद जोस बटलर और गिल ने मोर्चा संभाला। गिल 48 गेंदों पर 85 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें सुनील नरेन ने अपना शिकार बनाया।
साउथ सुपरस्टार सूर्या और तृषा की फिल्म ‘करुप्पु’ बॉक्स ऑफिस पर तूफान बन चुकी है. रिलीज के दूसरे दिन ही फिल्म ने रजनीकांत और थलपति विजय जैसी बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.
साउथ सिनेमा के सिंघम यानी सुपरस्टार सूर्या और खूबसूरत तृषा कृष्णन की जोड़ी ने थिएटर्स में ऐसा धमाका किया है, जिसकी गूंज पूरे देश में सुनाई दे रही है. 15 मई को रिलीज हुई इनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘करुप्पु’ बॉक्स ऑफिस पर नोट छापने की मशीन बन चुकी है. पहले दिन बंपर ओपनिंग के बाद, दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म के कलेक्शन में जो उछाल आया है, उसने ट्रेड एक्सपर्ट्स के भी होश उड़ा दिए हैं. फिल्म ने महज दो दिनों के भीतर रजनीकांत और थलपति विजय जैसे तमिल सिनेमा के दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए एक नया इतिहास रच दिया है.
दूसरे दिन की कमाई :
इस फिल्म ने सबसे बड़ा धमाका सेकंड डे कलेक्शन की टॉप-10 लिस्ट में किया है. ‘करुप्पु’ अब तमिल सिनेमा के इतिहास में रिलीज के दूसरे दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली नंबर वन फिल्म बन गई है. सूर्या ने थलपति विजय की ‘बीस्ट’ और रजनीकांत की ‘दरबार’ जैसी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है.
Karuppu Box Office Collection Day 3:
सूर्या की फिल्म ‘करुप्पु’ ने तीन दिन में ही 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. थिएटर में फैंस का जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और सोशल मीडिया पर फिल्म की खूब चर्चा हो रही है.
‘करुप्पु’ को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में फैंस थिएटर के अंदर डांस करते, सीटियां बजाते और खुशी से झूमते नजर आ रहे हैं. दर्शकों के इसी उत्साह का असर बॉक्स ऑफिस पर भी साफ दिखाई दे रहा है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन शानदार शुरुआत करते हुए 15.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. दूसरे दिन यानी शनिवार को कमाई में बड़ा उछाल देखने को मिला और फिल्म ने 24.15 करोड़ रुपये अपने नाम किए.
कोलकाता नाइट राइडर्स ( केकेआर ) के स्टार मिस्ट्री स्पिनर सुनील नरेन ने शनिवार को आईपीएल के इतिहास में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा लिया है। ईडन गार्डन्स में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैदान पर उतरते ही नरेन आईपीएल में 200 मैच खेलने वाले इतिहास के पहले विदेशी क्रिकेटर बन गए हैं।
नरेन न सिर्फ आईपीएल इतिहास के सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले विदेशी खिलाड़ी बने हैं बल्कि वह केकेआर के लिए 200 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी भी हैं। लीग के इतिहास में किसी एक टीम के लिए 200 या उससे ज्यादा मैच खेलने का कारनामा नरेन से पहले सिर्फ तीन भारतीय दिग्गज विराट कोहली, रोहित शर्मा और एमएस धोनी ही कर सके हैं।
तमिल एक्टर सूर्या इन दिनों फिल्म ‘करुप्पू’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म को एक दिन देरी से रिलीज किया गया लेकिन बावजूद इसके फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन कर रही है. इसके आगे अच्छे-अच्छे पानी भरते नजर आ रहे हैं. शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर पैसों की बारिश हुई है, जिसमें सूर्या की फिल्म ने 300 करोड़ कमा चुकी फिल्म का दूसरे दिन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. चलिए बताते हैं पूरी डिटेल.
सूर्या की फिल्म ‘करुप्पू’ की कमाई में दूसरे दिन बंपर उछाल देखने के लिए मिली है. जबकि इसे हिंदी में रिलीज नहीं किया गया है. इसे तमिल और तेलुगु के दर्शकों से शानदार रिस्पांस मिल रहा है. दोनों ही भाषाओं में फिल्म ने ताबड़तोड़ कलेक्शन किया और दूसरे दिन बड़ी फिल्मों को पछाड़ा दिया.
23.40 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया है. जबकि पहले दिन 15.50 करोड़ की ओपनिंग फिल्म ने हासिल की थी. वहीं भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 38.90 करोड़ हो गया है. जबकि इंडिया ग्रॉस 45.04 हुआ है. ओवरसीज जहां फिल्म ने 10 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया. इसी के साथ 21 करोड़ वर्ल्ड़वाइड ग्रॉस 66.04 करोड़ हो गया है.
1. कुल्फी बनाने के लिए सबसे पहले दूध तैयार करना होगा. इसके लिए एक पैन में 2 चम्मच पानी डालें. अब 2 कप दूध में से डेढ़ कप दूध पैन में डाल दें और आधा कप दूध अलग रख लें.
2. अलग रखे दूध में कॉर्नफ्लोर या अरारोट मिलाकर अच्छे से घोल तैयार करें. अब पैन वाले दूध को उबालें और उसमें आधा कप चीनी डाल दें. जब दूध दोबारा उबलने लगे, तब कॉर्नफ्लोर वाला मिश्रण डालें और हल्का गाढ़ा होने तक पकाएं.
3. जब मिश्रण थोड़ा क्रीमी हो जाए, तब गैस बंद कर दें और इसे पूरी तरह ठंडा होने दें.
4. इसके बाद एक बाउल में ताजी मलाई लें और छन्नी से छान लें ताकि टेक्शचर स्मूद हो जाए. अब इसमें पिसी हुई चीनी डालकर हल्के हाथ से फेंटें. ध्यान रखें कि फेंटने पर मक्खन न बनने पाए.
5. अब इसमें ठंडा किया हुआ दूध वाला मिश्रण डालें और अच्छे से मिक्स कर लें. इसके बाद इसे 30 मिनट फ्रीजर या 2 घंटे फ्रिज में रखकर अच्छी तरह चिल्ड कर लें.
6. आम का ऊपर वाला हिस्सा काट लें. अब चम्मच की मदद से धीरे-धीरे अंदर की गुठली निकाल लें. ध्यान रखें कि आम के बाहर का छिलका नहीं कटना चाहिए और अंदर थोड़ा पल्प बचा रहना चाहिए. अब आम को क्लिंग रैप से कवर करके गिलास में खड़ा कर दें.
7. जो दूध वाले मिश्रण को आम के अंदर भर दें. ऊपर से आम का कटा हुआ हिस्सा वापस लगा दें और सभी आमों को फ्रीजर में रातभर जमने के लिए रख दें.
8. जब कुल्फी अच्छी तरह जम जाए, तब आम का छिलका हटाकर स्लाइस में काटें. ऊपर से पतला-पतला कटा पिस्ता डालें और ठंडी-ठंडी मैंगो स्लाइस कुल्फी सर्व करें.
खमन ढोकला एक ऐसा मशहूर गुजराती नाश्ता है, जिसे बच्चे हों या बड़े, सभी बड़े चाव से खाते हैं।
आवश्यक सामग्री
1.)बेसन: 2 कप (बारीक पिसा हुआ)2.)
2.)दही: 1/2 कप (ताजा और हल्का खट्टा)
3.)पानी: 1 कप (जरूरत अनुसार)
4.)तेल: 2 बड़े चम्मच (सॉफ्टनेस के लिए)
5.)बेकिंग पाउडर: 1/4 छोटा चम्मचइनो (Eno): 1 पूरा पैकेटखास घोल
6.)हल्दी: 1/2 छोटा चम्मचचीनी: 1 बड़ा चम्मचपानी:
7.)2 बड़े चम्मचतड़के और मिठास के लिए:तेल, राई (सरसों), कढ़ी पत्ता, हरी मिर्च।नमक, चीनी, नींबू का रस और पानी।
ढोकला बनाने का आसान तरीका
1.)ढोकला का घोल तैयार करने के लिए सभी सामग्री तैयार रखे। ढोकला बनाने के बर्तन में लगभग 2-3 कप पानी डाले और मध्यम आंच पर गरम करने रखे। प्लेट रखने से पहले ढोकला बनाने के बर्तन को कम से कम 4-5 मिनट के लिए गरम कर ले। 2 छोटी थाली (4-5 इंच व्यास वाली या जो भी ढोकला बनाने के बर्तन में आसानी से रख सके) 1-टीस्पून तेल लगाकर चिकनी कर ले।
2.)एक बड़े कटोरे में बेसन, सूजी, नींबू का रस, हरी मिर्च-अदरक का पेस्ट, दही, 3/4 कप पानी और नमक डाले। अच्छी तरह से चम्मच से मिला ले। घोल में गुठले नहीं होनी चाहिए।
3.)अब इस में इनो पाउडर डालकर 1 मिनट तक फैंट ले, घोल लगभग दोगुना हो जाएगा।
4.)अब, तुरंत ही चिकनी की गई थाली में घोल डाल दे, थाली की 1/2 इंच उंचाई तक ही घोल डाले।
5.)ढोकला बनाने के बर्तन में एक स्टैंड रखे और उसके उपर थाली रखकर मध्यम आंच पर 10-12 मिनट के लिए भाप में पकने दे।
6.)10-12 मिनट के बाद, ढोकला में एक चाकू डालकर देख ले, अगर चाकू में घोल नहीं चिपकता है, तो ढोकला पक गया है अन्यथा अधिक 2-3 मिनट तक पकने दे।
7.)एक छोटे पैन में 2 टेबलस्पून तेल गरम करें। राई (सरसों के बीज) और हींग डाले। जब बीज तड़कने लगे तब जीरा, तिल के बीज, करी पत्ता और हरी मिर्च डालकर कुछ सेकंड के लिए भून ले।
8.)1/3 कप पानी और चीनी डाले और उसे उबालने रखे; एक उबाल आने के बाद एक मिनट के लिए पकने दे। तड़का तैयार है उसे ढोकले पर डालकर ढोकले को धीरे से उछाले जिससे तड़का अच्छी तरह से लग जाये।
9.)कटा हुआ हरा धनिया और कसा हुआ नारियल के साथ सजाकर हरी धनिये की चटनी के साथ परोसें।
एक 3 या 5 लीटर क्षमता वाले एल्यूमीनियम / स्टील प्रेशर कुकर में 1.5-2 गिलास पानी डाले और घोल से भरी प्लेट रखने से पहले 4-5 मिनट के लिए मध्यम आंच पर गरम करे।एक छोटी कटोरी या एक स्टैंड प्रेशर कुकर में रखे और घोल से भरी थाली उसके ऊपर रख दे। आप ढोकला स्टैंड का उपयोग भी कर सकते हैं।प्रेशर कुकर की सीटी हटा दें और ढक्कन को बंद करें। 15 मिनट के लिए मध्यम आंच पर पकाइये। 15 मिनट के बाद ढक्कन खोलकर एक चाकू ढोकला में डाले और जाँच ले की ढोकले पके है के नहीं। अगर नहीं तो उसे और 5 मिनट के लिए पकने दे।
iPhone 18 Pro में कंपनी का 2nm प्रोसेस पर बना चिपसेट A20 SoC दिया जा सकता है। इसमें बेहतरीन परफॉर्मेंस का दावा किया जा रहा है। स्मार्टफोन मॉडल्स सितंबर 2026 में लॉन्च हो सकते हैं। John Ternus कंपनी के नए सीईओ होने जा रहे हैं। इसलिए iPhone 18 सीरीज Tim Cook की तरफ से आखिरी सीरीज होगी।
iPhone 18 सीरीज के लॉन्च पहले लीक्स की भरमार हो चुकी है। कंपनी इस सीरीज को सितंबर 2026 के आसपास पेश करेगी लेकिन सभी मॉडल्स को लेकर अभी से लीक्स आ चुके हैं। लेटेस्ट अपडेट सीरीज के कथित iPhone 18 Pro को लेकर आ रहा है जिसके डिजाइन का लीक होने का दावा किया गया है। फोन में अबकी बार काफी छोटा डाइनेमिक आइलैंड देखने को मिल सकता है। इसके अलावा और क्या बदलाव हो सकते हैं, आइए जानते हैं डिटेल्स।
India Post की दूसरी मेरिट लिस्ट अप्रैल 2026 में जारी की गई थी। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों के दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। जानकारी के मुताबिक अभी तक दोनों सूचियों में कुल मिलाकर करीब 39 हजार से ज्यादा उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जा चुका है। अब तीसरी सूची को लेकर उम्मीदवारों में उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। कई राज्यों में सीटें अभी भी खाली बताई जा रही हैं, ऐसे में विभाग अतिरिक्त मेरिट लिस्ट जारी कर सकता है।
कब जारी हो सकती है तीसरी मेरिट लिस्ट
पिछले वर्षों के पैटर्न पर नजर डालें तो India Post आमतौर पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन खत्म होने के कुछ दिनों बाद अगली मेरिट लिस्ट जारी करता है। दूसरी सूची के उम्मीदवारों का वेरिफिकेशन अप्रैल के आखिरी सप्ताह में पूरा हुआ था। ऐसे में माना जा रहा है कि मई 2026 के पहले या दूसरे सप्ताह में तीसरी मेरिट लिस्ट जारी की जा सकती है। हालांकि विभाग की तरफ से अभी तक आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जा रही है कि वे लगातार आधिकारिक पोर्टल पर नजर बनाए रखें।
ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे GDS 3rd Merit List PDF
तीसरी मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर PDF डाउनलोड कर सकेंगे। मेरिट लिस्ट राज्यवार उपलब्ध कराई जाएगी। उम्मीदवार PDF खोलकर उसमें अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर सर्च कर सकते हैं।